फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: बोलेरो बेकाबू हो सड़क से नीचे गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

Tue, 25 Oct 2022 11:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

रविवार देर रात यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद वाहन गिरने की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग मौके पहुंचे और उन्होंने घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला में भरमौर-सियूर संपर्क मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित हो सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगो की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद वाहन गिरने की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग मौके पहुंचे और उन्होंने घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


चंबा में चिकित्सक ने दूसरे व्यक्ति को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे में मृतकों की पहचान अशोक कुमार पुत्र देसराज निवासी गांव रैटन, डाकघर सिंयूर, तहसील भरमौर और सनी कपूर पुत्र अर्जुन सिंह वीपीओ ग्रीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए। एसपी अभिषेक यादव के मुताबिक पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें