फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh : दिवाली पर गुलजार हैं बाजार, सज गए घर-द्वार, रोशन है त्योहार

Mon, 24 Oct 2022 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
दिवाली पर बिलासपुर शहर में एक दुकान पर सजावटी सामान खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
दिवाली पर्व को लेकर बाजार पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों से गुलजार है। रविवार को छुट्टी होने के चलते बिलासपुर शहर के मेन मार्केट, गांधी मार्केट, घुमारवीं के मेन मार्केट में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गए। दिवाली के त्योहार को देखते हुए शहर के अलावा अन्य क्षेत्र में भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर ज्यादा संख्या में नाका भी लगाए गए थे ताकि शहर में कानून व्यवस्था के साथ-साथ जाम की स्थिति से न निपटना पड़े।
विज्ञापन


बिलासपुर जिले में रविवार को छोटी दिवाली पर हजारों की संख्या में लोग बाजारों में उमड़ पड़े। पूरा दिन घुमारवीं, बिलासपुर, कुठेड़ा, बरठीं, झंडूता, भराड़ी आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाओं के अलावा दमकल विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

दिवाली के लिए लोगों ने सजावटी सामान, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मोमबत्ती, रंगोली के आइटम, झूमर और झालर खरीदे। पटाखों की दुकानों पर भीड़ रही। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की एजेंसियों में भी लोग पहुंचे। कुछ लोग ज्वेलरी की दुकानों पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश, कुबेर के चित्र और मंत्र वाले सिक्के खरीदने भी आए। स्मार्ट, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटॉप की डिमांड भी रही।
विज्ञापन


वहीं पुलिस कर्मचारी बाजार, शहर के सभी चौराहों पर सुबह से ही ड्यूटी पर नजर आए। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त काफी ज्यादा रही। बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए वाहनों पर प्रतिबंद्ध पहले ही लगा दिया गया था। दिवाली को लेकर शहर में पूरा दिन चहल-पहल रहा और दुकानदारों द्वारा लगाई गई सेलों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें