फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 फीट नीचे सतलुज किनारे गिरी बाइक, दो की मौत

Sun, 01 Jul 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/कुमारसैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर थाना के बिथल के तहत केपूू में बाइक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सड़क से करीब 300 फीट नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरी।

विज्ञापन


इसमें प्रताप (22) पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव केपू किरटी, कुमारसैन और मनोज (26) पुत्र जीत राम निवासी गांव जगूणी, डंसा, रामपुर की मौके पर ही मौत हो गई।

  दोनों युवक तीन दिन पहले से लापता थे, जिसकी परिजनों ने रामपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दोनों युवकों के शवों को कुमारसैन अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से पड़े शवों की हालत हो गई दयनीय

एचएचओ रामपुर रविंद्र कुमार नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि केपू में सतलुज के किनारे दो युवकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों शवों को कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि हादसा तीन दिन पहले हुआ था। ऐसे में तीन दिन से पड़े शवों की हालत दयनीय हो गई थी, जिनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। इसके बाद उनकी शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया। दोनों युवकों की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवकों के मौत का कारण हादसा बताया गया है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें