रामपुर से 25 किमी दूर भद्राश-ब्रांदली मार्ग पर शलूण कैंची के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल का उपचार रामपुर खनेरी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आल्टो कार एचपी 01ए 1125 रोहडू से रामपुर की ओर आ रही थी।
शलूण कैंची के समीप चालक ने नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमरसिंह ने अपने मालिक को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी।