फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसों में सात लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरी से भरा मिनी ट्रक करीब 500 मीटर खाई गिर गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा रामपुर (शिमला, हिमाचल प्रदेश) की बड़ाच पंचायत के पांडाधार में हुआ। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की मदद दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बजरी से लोड मिनी ट्रक सुरड से बंगला नामक स्थान की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुबह दस बजे पांडाधार के पास अचानक मिनी ट्रक करीब 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया।

दोनों की मौके पर मौत

ट्रक में सवार गोपाल सिंह (50) निवासी सुरड और संतोष कुमार (40) निवासी छतरी (मंडी) की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक के खाई में गिरने से जोरदार धमाका हुआ। इसे सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ भागे। पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। तहसीलदार रामपुर मुकेश शर्मा ने खनेरी अस्पताल में प्रभावितों को फौरी राहत दी। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करने के बाद छानबीन की जा रही है।

पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

चंबा-तीसा मार्ग पर पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संत राम आयु 60 वर्ष पुत्र सिंघ राम गांव भिड्डो पंचायत लिग्गा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर वापस जा रहा था जिसे चंबा-तीसा मार्ग पर भद्रम में पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध घायल हो गया तथा चालक गाड़ी लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।

आसपास के स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस तथा एंबुलेंस को दी। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया जहां उसने जख्मों के दर्द को न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। एसपी डीके चौधरी ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

निजी बस ने कुचले राहगीर, एक की मौत

गगरेट (ऊना)। ऊना जिले के बणे दी हट्टी पुल के पास तेज रफ्तार बस ने दो प्रवासी युवकों को कुचल डाला। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए युवक को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू दी है। बस चालक चरण सिंह निवासी चतेड़ गगरेट को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। युवक गगरेट के ही निजी उद्योग में काम करता था। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर सुरेश कुमार और विपन गगरेट से पैदल अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बणे दी हट्टी पुल के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें 24 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी दरभंगा बिहार की मौत हो गई। जबकि विपन कुमार बस की टक्कर से पुल से नीचे गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। गगरेट थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कुल्लू। जिला मुख्यालय के समीप वैष्णो देवी मंदिर के पास एक तेजरफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक बाशिंग निवासी प्रकाश ठाकुर ने पुलिस में इस संबंध में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात को जब वह अपने घर बाशिंग जा रहा था तो रास्ते में बैष्णो देवी मंदिर के समीप उसे एक लहूलुहान युवक सड़क पर पड़ा दिखा।

इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। डीएसपी संजय शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान सरकाघाट के कुमाहु गांव निवासी रितेश (25) के रूप में हुई है। युवक को टक्कर मारकर फरार हुए वाहन को खोजा जा रहा है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत

ऊना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती क्षेत्र रक्कड़ कालोनी में पेश आए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार चंडीगढ़ से कांगड़ा लौट रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घायल युवक का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी नगरोटा सूरियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात प्रवीण अपनी बुआ के लड़के सुरेश कुमार निवासी हरिपुर देहरा के साथ चंडीगढ़ से बाइक पर सवार होकर घर की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान जब वह रक्कड़ कालोनी के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गंभीर रूप से जख्मी है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में लाया गया। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों दे दी गई है।
विज्ञापन

सेब लदा ट्रक गिरा, एक की मौत

ठियोग(रामपुर बुशहर)। पराला सेब मंडी से 8 किलो मीटर दूर सेब से लदा एक ट्रक गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई क्लीनर गंभीर रूप से घायल है। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार सैंज के समीप पराला सेब मंडी से सेब से लदा ट्रक नंबर पीबी-7-9093 बैंगलौर जा रहा था कि बीच में गहरी खाई में जा गिरा।

चालक विमल कुमार पुत्र हंस राज गांव अमरोह मुकेरीयां जिला होशियारपुर पंजाब की मौके पर मौत हो गई जबकि क्लीनर राजेंद्र गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करके परिजनों को सौंप दिया है। जबकि घायल राजेंद्र का ठियोग अस्पताल में ईलाज चल रहा है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी रतन सिंह नेगी ने ब ताया कि पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करके परिजनों को सोंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें