बर्फबारी देखने शिमला आए दिल्ली के दो सैलानियों की मौत हो गई है। दोनों सैलानियों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। दोनों परिवार के साथ बर्फबारी का नजारा देखने आए थे लेकिन ये दर्दनाक घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के बसंत विहार इलाके में सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाले सत्यजीत सिंह (30) अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ शिमला आए थे। ये सोमवार को शिमला के होटल सिल्वर इन में ठहरे हुए थे।
मंगलवार को दोनों कुफरी घूमने निकले थे। इसी दौरान सत्यजीत सिंह के छाती में तेज दर्द शुरू हो गया। इसने उल्टियां भी कर दीं जिसके बाद इसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।