मनाली को जोड़ने वाले हाईवे तीन स्थित रायसन के पास हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर रायसन के पास कार और बाइक की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा रविवार रात करीब आठ बजे के आसपास हुआ है।
हादसे की सूचना के बाद कुल्लू थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की वीडियो और फोटोग्राफी कर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया। बाइक सवार 25 वर्षीय प्रवीण पुत्र शेर सिंह निवासी गांव रायसन बिहाल जिला कुल्लू तथा 26 वर्षीय राजन पुत्र गोपी निवासी गांव रायसन बिहाल कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि हादसा ओवरटेकिंग की वजह से हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है।