शिमला। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शोघी स्थित विज्ञान शिक्षा एवं सृजनशीलता केंद्र (सीएसएलसी) में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हिमकॉस्ट के संयुक्त सदस्य सचिव-सह-प्रमुख वैज्ञानिक अधिकारी (पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग) डॉ. सुरेश सी अत्री ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. बीके त्यागी ने चंद्र और सूर्य की यात्रा भारतीय अंतरिक्ष सफर विषय पर व्याख्यान दिया। प्रतियोगिता में शिमला के सेंट बीड्स महाविद्यालय की निष्ठा वर्मा और रूपांशी गुप्ता ने पहला, शूलिनी विश्वविद्यालय के जोपी बिजो और शारून शर्मा ने दूसरा और राजकीय महाविद्यालय सोलन की शैली शर्मा और आदित्य कौशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद