फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: शिमला में दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन शुरू, उप मुख्यमंत्री मुकेश ने किया शुभारंभ

Sat, 13 Sep 2025 02:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
शिमला में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन शुरू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे  सहकारी जगत का महाकुंभ बताया। अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सहकारी आंदोलन की जननी रही है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में  सहकारी जगत की हर बड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। डिप्टी सीएम ने इस आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक को बधाई दी है।

विज्ञापन


 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक द्वारा राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन सहकारी क्षेत्र का महाकुंभ है। हिमाचल प्रदेश सहकारी क्षेत्र की जननी रहा है 1892 में  प्रदेश में ही पहले गैर सहकारी सोसाइटी की शुरुआत की गई थी। आज ऐतिहासिक शहर शिमला में राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग हर बड़ी कॉर्पोरेट हस्ती हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का अपेक्स बैंक इसका आयोजन कर रहा है।  उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश के सहकारी क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें