फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत, आठ घायल

Sat, 17 Oct 2020 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के शिमला जिले के ठियोग-बलग मार्ग पर ब्रेक फेल होने से ट्रक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस थाना ठियोग के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे चंडीगढ़ से ईंटें लेकर आ रहा ट्रक संख्या एचपी 63-0767 सैंज की ओर आ रहा था। ईंटों के ऊपर राजस्थान के एक परिवार के 10 सदस्य भी सवार थे। माईपुल के पास ट्रक की ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। परिवार के दो छोटे मासूम विजय (3) और डॉली (2) की ईंटों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


अन्य घायलों को ठियोग अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक बच्चों के पिता बजरंग ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं और सड़क बनाने का काम करते हैं। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक हादसाग्रस्त होने से दो बच्चों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं। पुलिस ने धारा 279, 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मौके से फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें