बरसात के चलते दो युवक हिमाचल के ऊना जिले में स्वां नदी के तेज बहाव में फंस गए। नदी के बीच फंसे इन युवकों को निकालने में प्रशासन को आखिरकार कामयाबी मिल गई।
स्थानीय लोगों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन इन दोनों युवकों के रेस्क्यू में कामयाब रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऊना के पास स्वां नदी में दो प्रवासी युवक मछली पकड़ने के लिए गए हुए थे।