फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आलाकमान तक पहुंची महिला पार्षदों की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवबहार के रास्ते के उद्घाटन पर गरमाई सियासत, महापौर की नसीहत, सदन में बखेड़ा न करें पार्षद
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में सर्कुलर रोड पर नवबहार के पास बने रास्ते के उद्घाटन को लेकर भाजपा की दो महिला पार्षदों के बीच की लड़ाई अब पार्टी आलाकमान के पास पहुंच गई है। दोनों महिला पार्षद इस रास्ते को अपने वार्ड का प्रोजेक्ट बता रही हैं।
भाजपा के दूसरे पार्षदों ने भी इस मामले में हो रही पार्टी की फजीहत पर पदाधिकारियों से बात की है। महापौर सत्या कौंडल ने दोनों पार्षदों को शांत रहने और नगर निगम सदन में इस मामले पर बखेड़ा न करने को कहा है। 27 मार्च को नगर निगम की मासिक बैठक होनी है, जिसमें इस मामले पर हंगामा होने के आसार हैं। कई दूसरे पार्षदों ने भी वार्ड सीमाओं के भीतर हो रहे कामों पर सवाल उठाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के पास मामला पहुंचने के बाद दोनों ही महिला पार्षदों ने भी अपना पक्ष मजबूती से रखने की तैयारी कर ली है। पार्टी नेता इन्हें जल्द बातचीत के लिए बुलाने वाले हैं। बुधवार को पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी एक महिला पार्षद ने चुनाव आयोग से निकाले मैप के साथ अपना पक्ष रखा। कहा कि सेंट बीड्स कॉलेज क्षेत्र उनके वार्ड में आता है। दूसरी महिला पार्षद ने भी तुरंत ही इस पर अपना जवाब नगर निगम से निकाले नक्शे से दे दिया। कहा कि यह उनके वार्ड का हिस्सा है।
विज्ञापन

जल्द सुलझा लिया जाएगा मामला : शारदा
भाजपा शिमला शहरी मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने कहा कि यह रास्ता किमी सूद के बैनमोर वार्ड में बना है। कॉलेज बैनमोर वार्ड में ही आता है। कॉलेज के नीचे का हिस्सा सांगटी का है। दूसरी पार्षद को इस मामले में गलतफहमी हुई है। यह घर का मामला है, कोई विवाद वाली बात नहीं है। दोनों को बुलाकर समझाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें