फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शटरिंग और प्लेट चोरी मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। छोटा शिमला क्षेत्र में निर्माण सामग्री चुराने का मामला सामने आया है। आरोपी निर्माण स्थल से लोहे की शटरिंग, लोहे की प्लेट और चेक नेट प्लेट चुराकर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में पवन निवासी घोड़ा चौकी शिमला और मोनल निवासी समरहिल शामिल हैं। पुलिस ने चोरी के सामान के साथ ही इस्तेमाल की गई पिकअप को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के एंगल, शटरिंग प्लेटें एवं चेक नेट प्लेटें बरामद कर ली हैं। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी के आरोपियों को पकड़कर मामले को सुलझा लिया है। चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें