खेतों में बनाए पानी के टैंक में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। इसकी पहचान युवराज पुत्र खीमपुन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बच्चे की दादी की शिकायत पर टैंक के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंडाघाट के कहलोग गांव में खेत में बने पानी के टैंक में ढाई साल के नेपाली मूल मूल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई है।
काफी समय बीत जाने के बाद जब यह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी तलाश शुरू की। जब वह पानी के टैंक के पास पहुंचे। तो बच्चा टैंक में डूब गया था। पुलिस को सूचित किया गया।
बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे का परिवार कहलोग में एक व्यक्ति के पास मजदूरी का काम करता है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है। इसके बाद बच्चे की दादी ने पुलिस को टैंक के मालिक पर लापरवाही से निर्माण करवाने का बयान दिया।