फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी 2021 में मिलेंगे ढाई लाख विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग

Fri, 20 Nov 2020 11:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
स्कूल बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के ढाई लाख विद्यार्थियों को फरवरी 2021 में बैग दिए जाएंगे। बैग खरीद के लिए शिक्षा विभाग दिसंबर में टेंडर अवार्ड करेगा। टेंडर प्रक्रिया में शामिल कंपनियों ने अपने-अपने सैंपल विभाग को सौंप दिए हैं। अब इन बैगों की जांच करवाने के बाद विभाग आगामी कार्रवाई शुरू करेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण के दौरान पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग देने की घोषणा की थी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन


गुरुवार को राज्य सचिवालय में शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल बैग देने के लिए टेंडर भरने वाली कंपनियों के सैंपलों पर चर्चा की गई। विभाग की ओर से तय किए गए डिजाइन और साइज का कंपनियों के बैग से मिलान किया गया। अब कंपनियों के बैगों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा विभाग टेंडर की आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा। संभावित है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में टेंडर अवार्ड कर दिया जाएगा। बैग खरीद के लिए चुनी जाने वाली कंपनी को दो माह के भीतर सप्लाई देने के निर्देश दिए जाएंगे। ऐसे में फरवरी 2021 में स्कूल बैग आवंटित होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें