फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक छोड़े पानी में बहे एयरफोर्स के जवान

Mon, 07 Mar 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
रावी नदी से जवानों के शवों को बाहर निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एयरफोर्स के जवान एनएचपीसी चरण दो पन बिजली परियोजना चमेरा से अचानक छोड़े गए पानी में बहे थे। यह खुलासा प्रारंभिक जांच में हुआ है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स के पांच जवान रावी किनारे खड़े थे। अचानक आए पानी में तीन ने किसी तरह अपनी जान बचा ली जबकि दो तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन


उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने न्यायिक जांच के आदेश देकर अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह से 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। बहे दोनों जवानों के शव भी रविवार सुबह बरामद कर लिए गए हैं। जयपुर के शक्ति सिंह राठौर का शव बालू पुल के पास मिला जबकि मेरठ के नितीश बोहरा का शव राजपुरा में परियोजना के जलाशय में मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा

मौके पर पहुंचे उपायुक्‍त सुदेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर शव एयरफोर्स को सौंप दिए हैं। एयरफोर्स सोमवार को दोनों के शवों को उनके घर भेजेगी। बीते शनिवार को एयरफोर्स के पांच जवान नितीश बोहरा, शक्ति सिंह राठौर, नवीन शर्मा निवासी मध्य प्रदेश, गजिंद्र निवासी प्रताप नगर

गाजियाबाद और नवल निवासी उत्तराखंड रावी तट पर खड़े थे। अचानक परियोजना प्रबंधन ने पानी छोड़ दिया। नितीश और शक्ति सिंह राठौर पानी के तेज बहाव में बह गए जबकि तीन अन्य ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें