फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों का कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण

Sat, 19 Nov 2022 11:15 AM IST
Krishan Singh अर्चना पुरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। किसी संस्थान में कोचिंग देने वाले विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्गा कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। किसी संस्थान में कोचिंग देने वाले विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्गा कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार पुलिस की वांटेड सूची में शामिल थे। दोनों ने पुलिस भर्ती का लिखित पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी एक संस्थान में कोचिंग देते थे और वहीं से उन्होंने पुलिस भर्ती का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। शुक्रवार को उन्हें कांगड़ा में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  इस संदर्भ में आईओ पुष्पराज ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पेपर खरीदने और उसे आगे किस-किस को बेचा है, इसके बारे में अब जानकारी हासिल की जाएगी।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद जिला कांगड़ा सहित प्रदेश भर में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गौर रहे कि पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था। इसके एक माह बाद अमर उजाला ने 5 मई को पेपर लीक होने का मामला उजागर किया था। इसके बाद 6 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर मामले की जांच के लिए पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कांगड़ा से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। छानबीन का दायरा बढ़ा तो पुलिस ने प्रदेश और बाहरी राज्यों से अब तक करीब 137 आरोपी गिरफ्तार किए, जिनमें बाहरी राज्यों से ही 22 आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें