फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे मामले में दो आरोपी अदालत से बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला एवं सत्र न्यायालय ने एनडीपीएस के एक मामले में तीन युवकों के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं होने पर उन्हें बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने यह फैसला सुनाया। मामला राजधानी के ढली थाना क्षेत्र में 30 सितंबर 2019 को पंजीकृत किया था। पुलिस ने शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हसन वैली में एक ट्रक से नौ ग्राम चिट्टा बरामद किया था। ट्रक में राकेश कुमार (कोटखाई), दीपक कुमार (दिल्ली) और अक्षय कुमार (बिलासपुर) निवासी सवार थे। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब अदालत ने पर्याप्त सबूत न होने के कारण राकेश और अक्षय को बरी कर दिया। साथ ही मामले में 26 फरवरी 2024 को अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी दीपक कुमार के गिरफ्तार होने पर उसके खिलाफ अलग से चालान दायर करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें