शिमला। राजधानी में चिट्टे के साथ गिरफ्तार दो युवकों को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। स्पेशल सेल की टीम ने बुधवार रात मल्याणा क्षेत्र में आरोपी विकास कुमार (29) निवासी छोटी पौड़ी नई आबादी तहसील अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब और धन सिंह उर्फ चामा (31) निवासी नेपाल हाल रिहाइश पवार हाउस नजदीक मल्याणा के कब्जे से 9.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को 11 मई तक के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी चिट्टे की सप्लाई देने शिमला आया था। यहां पर एक मकान में नेपाली मूल के व्यक्ति के साथ चिट्टे के साथ पकड़ा गया। ढली थाना पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के संपर्क में आए संदिग्धों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। संवाद