फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला नहीं तपोवन विधानसभा में शपथ लेंगे ये 22 नए विधायक

Sun, 07 Jan 2018 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार सूबे की राजधानी शिमला से नहीं बल्कि तपोवन धर्मशाला में पहली बार 22 नए विधायक विधानसभा में शपथ लेंगे। यह तीसरा मौका है जब धर्मशाला में विधायक शपथ लेंगे और नए विधायक भी यहीं से लोकतंत्र के मंदिर में पहला प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन


इस बार कांग्रेस और भाजपा के 20 विधायक पहली बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। इनके अलावा दो निर्दलीय विधायक भी पहली बार जीतकर विधानसभा में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। तपोवन में शीतकालीन सत्र 9 से 12 जनवरी तक होगा। जिसमें पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

इन विधायकों की होगी पहली एंट्री 

जिया लाल (भरमौर), रिता धीमान (इंदौरा), अर्जुन सिंह (जवाली), होशियार सिंह (देहरा), रविंद्र कुमार (जयसिंहपुर), अरुण कुमार (नगरोटा बगवां), आशीष बुटेल (पालमपुर), मुलख राज प्रेमी (बैजनाथ), सुंदर सिंह ठाकुर (कुल्लू), सुरेंद्र शौरी (बंजार), राकेश जम्वाल (सुंदरनगर), जवाहर ठाकुर (द्रंग), प्रकाश राणा

(जोगिंद्रनगर), इंद्र सिंह गांधी (बल्ह), राजेश ठाकुर (गगरेट), सतपाल रायजादा (ऊना), जेआर कटवाल (झंडूता), सुभाष ठाकुर (बिलासपुर), कमलेश कुमारी (भोरंज), विक्रमादित्य सिंह (शिमला ग्रामीण), परमजीत पम्मी (दून), पवन नैय्यर (चंबा) शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें