फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 20 और नए मामले आए सामने, 48 पहुंचा पीडि़तों का आंकड़ा

Wed, 25 Jul 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर/सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के दो जिलों में फैला डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बिलासपुर और परवाणू में 10-10 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन भी दोनों शहरों में 17 मामले आए थे। बिलासपुर में डेंगू से पीडि़तों का आंकड़ा 221 और परवाणू में 148 पहुंच गया है।

विज्ञापन


प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन ही छह नेशनल खिलाडि़यों को डेंगू होने के चलते साई हॉस्टल बिलासपुर को एक सप्ताह के लिए बंद करना पड़ा। 

मंगलवार को परवाणू अस्पताल में 38 लोगों का एलिजा टेस्ट किया गया। इस दौरान टेस्ट में 10 मामले डेंगू के पॉजिटिव आए हैं। परवाणू नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग दिन रात फॉगिंग कर रहा है।
विज्ञापन


ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कपिल ने नए मामलों की पुष्टि की है। नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविद्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिला में मंगलवार को डेंगू के 10 नए मामले दर्ज किए गए।

56 रोगियों का उपचार चल रहा है। कोई भी रोगी अस्पताल में दाखिल नहीं है। सभी रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 221 डेंगू के मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें