फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू ने जीते कबड्डी और वॉलीबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के बालूगंज खेल मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तिलक नगर इकाई ने सोमवार को शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल संगम का आयोजन किया। इसमें कबड्डी और वॉलीबाल में टुटू की टीमें विजयी रहीं। रस्साकशी में तुतीकांडी की टीम ने जीत हासिल की। शतरंज में टुटू के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। विजेता टीमें 19 जुलाई को विकासनगर में होने वाले जिला स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेंगी। क्रीड़ा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत उपाध्यक्ष प्रोफेसर हरी सिंह ने खेल संगम का उद्घाटन किया। समापन सत्र में शिमला जिला के संघचालक अजय सूद ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह तेजिंदर, नगर प्रचारक अभिषेक, नगर विद्यार्थी कार्य प्रमुख डॉ सुनील मनकोटिया, नगर महाविद्यालय कार्य प्रमुख हरीश और नगर व्यवस्था प्रमुख संजय भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें