फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटीकंडी बस अड्डा की हालत खस्ता, हर तरफ फैली है बदबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी बस अड्डे की हालत खस्ता है। यहां हर तरफ गंदगी और बदबू फैली हुई है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर आए दिन कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इसके साथ ही यहां सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी खराब है। बस अड्डे के परिसर में लंबे समय से एक टैंकर रखा हुआ है, जिसके आसपास कचरा और गंदा पानी जमा रहता है। इससे यहां मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी सारिका और रोहित ने कहा कि बस अड्डे पर रोजाना हजारों यात्रियों को बदबू के बीच बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा, इस बस अड्डे पर रोजाना प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत देश के अन्य राज्यों से भी यात्री और पर्यटक पहुंचते हैं। बस अड्डे पर पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यात्रियों को मजबूरन पैसे देकर पानी खरीदना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें