हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विभाग (टीटीआर) की ओर से सड़क दुर्घटनाओं की जांच करने वाले अधिकारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शिमला में किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश भर से यातायात विभाग से 30 अन्वेषण अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान डीआईजी टीटीआर गुरुदेव चंद शर्मा, एआइजी,टीटीआर संदीप धवल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीटीआर नरवीर सिंह राठौड़ ने प्रशिक्षणर्थियों को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा ट्रैफिक रेगुलेशन में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरणों पर विस्तृत प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई।