फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टैक्सी सवार व्यक्ति से 1.498 किलोग्राम चरस बरामद , एफआईआर दर्ज

Fri, 09 Feb 2024 01:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त के दौरान भटेड़ (बल्ली) के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मंडी से किरतपुर की ओर जा रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने गश्त के दौरान टैक्सी सवार एक व्यक्ति को 1.498 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त के दौरान भटेड़ (बल्ली) के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान मंडी से किरतपुर की ओर जा रही एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। कार में चालक के अलावा पीछे की सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान कार सवार व्यक्ति घबरा गया और शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके बैग से 1.498 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान ऐवराज निवासी गांव लंबा डाकघर थाची तहसील बाली चौकी जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्रीनयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें