फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: टायर चोरी कर पत्थरों पर खड़े कर दिए ट्रक

Wed, 15 Feb 2023 07:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
दो ट्रकों के पिछले टायर चोरी। संवाद
विज्ञापन
-झंडूता के कल्लर गांव में रात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


भगेड़ (बिलासपुर) पुलिस थाना झंडूता के गांव कलर में सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों के पिछले टायर चोरी हो गए। ट्रकों के मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ट्रक मालिक रमेश कुमार ने बताया कि दोनों ट्रकों को कल्लर गांव के पास खड़ा किया था, लेकिन रात के समय चोरों ने दोनों ट्रकों के पिछले टायर निकालकर ट्रक पत्थरों पर खड़ा कर दिया। जैसे ही ट्रक पर कार्यरत चालक सुबह सड़क के पास पहुंचा तो पाया कि ट्रक के पिछले टायर चोरी हो गए थे। उधर, क्षेत्र में चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि अधिकांश गाड़ियां सड़क के किनारे ही खड़ी होती हैं। ऐसे में चोरी की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औहर पंचायत की प्रधान प्रेम लता ठाकुर, उपप्रधान रणजीत वर्धन, बैहना जट्टा की प्रधान गौरां देवी और अन्य प्रतिनिधियों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को शीघ्र सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें