फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह डैम में गिरा ट्रक, दो ने कूदकर बचाई जान, चालक को भी सुरक्षित बचाया

Tue, 16 Jan 2024 12:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)

सार

प्रदेश के कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में तीन लोग सवार थे। 
विज्ञापन
पंडोह डैम में गिरा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पंडोह डैम में जा गिरा। हादसे के वक्त ट्रक में तीन लोग सवार थे। इनमें से दो ने कूदकर अपनी जान बचाई जबकि चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा पंडोह डैम के पास बनाए गए बाईपास पर हुआ है।  ट्रक कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था। हादसे से कुछ समय पहले ही दो लोगों ने इस ट्रक में लिफ्ट ली थी। जैसे ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ लुढ़का तो दोनों लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि चालक ट्रक सहित डैम के किनारे पर जा गिरा। घटना का पता चलते ही पंडोह पुलिस चौकी व एसडीआरएफ की टीम,  स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। तुरंत ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक का जोनल हास्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें