डीजल के दाम कम होने के बाद हिमाचल में किराए में भी कटौती हो गई है। ट्रक ऑपरेटर यूनियन की परवाणू इकाई ने डीजल के दाम कम होने पर कुल भाड़े पर 6 फीसदी किराया कम करने का फैसला लिया है।
इससे अब सामान की ढुलाई सस्ती पड़ेगी और बाजारों में पहुंचने वाला सामान भी सस्ता हो जाएगा। परवाणू में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि हाल ही में दो बार डीजल के दाम कम हुए हैं।
कुल 4 रुपये 92 पैसे डीजल के दाम कम हुए हैं। यूनियन ने उद्योग संघ के साथ हुए समझौते के तहत पांच रुपये डीजल बढ़ने पर पांच फीसदी किराया बढ़ाने तथा कम होने पर किराया कम करने का फैसला लिया हुआ है। इसके तहत यूनियन ने छह फीसदी भाड़ा कम करने का फैसला लिया है।