फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को एक बजे लिफ्ट नहीं मिली तो सरकारी बस ही ले गया ट्रक चालक, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 05 Jul 2021 08:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

बस अड्डा ज्वालामुखी के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया। बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे से अज्ञात व्यक्ति देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे परिवहन निगम के देहरा डिपो की एक बस (एचपी-36 सी-8326) को कहीं ले गया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला आने के लिए लिफ्ट नहीं मिली तो शिमला के शोघी का व्यक्ति ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही उड़ा ले गया। यह घटना रविवार देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुई। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। उसे दाड़लाघाट में गिरफ्तार किया गया। उधर, इस बारे में बस अड्डा ज्वालामुखी के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने थाने में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी तिलकराज ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे से अज्ञात व्यक्ति देर रात लगभग एक से डेढ़ बजे परिवहन निगम के देहरा डिपो की एक बस (एचपी-36 सी-8326) को कहीं ले गया है। यह बस ज्वालामुखी-चंडीगढ़ रूट पर चलती है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने एएसआई बलदेव शर्मा और टीम के साथ तुरंत मामले की छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शिमला तक थानों में बस चोरी की सूचना वायरलेस से पहुंचाई। इसके बाद पुलिस ने बस को ले जाने वाले व्यक्ति को दाड़लाघाट में पकड़ लिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार निवासी शोघी (शिमला) के रूप में हुई है। व्यक्ति बैजनाथ, बज्रेश्वरी और ज्वालाजी मंदिर दर्शनों के लिए आया था। ज्वालाजी में देर रात बस अड्डे पर पहुंचा और शिमला जाने के लिए लिफ्ट की तलाश करने लगा। लिफ्ट न मिलने पर वह ज्वालामुखी बस अड्डे में खड़ी देहरा डिपो की बस को ही ले गया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें