फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पत्नी ने पड़ोसी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर की थी हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका

Sun, 26 Nov 2023 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक गुरदयाल सिंह की पत्नी और उसी गांव के एक व्यक्ति ने गला रेत कर गुरदयाल की निर्मम हत्या की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना खुंडियां चौकी लगड़ू के अंतर्गत गांव दोदरु में ट्रक चालक गुरदयाल की गला रेतकर निर्मम हत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी और उसके पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। रविवार को दोनों को देहरा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात मामले का पता चलने पर खुंडियां पुलिस और ज्वालामुखी के डीएसपी विकास धीमान ने मामले की तफ्तीश शुरू की। शक के आधार पर शनिवार देर रात हत्या में संलिप्त दोनों को गिरफ्तार किया गया और उनसे गहनता से पूछताछ की। मृतक ट्रक चालक की पत्नी और पड़ोसी इस मामले में संलिप्त पाए गए हैं।

डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक गुरदयाल सिंह की पत्नी और उसी गांव के एक व्यक्ति ने गला रेत कर गुरदयाल की निर्मम हत्या की थी। पुलिस ने खुंडियां थाने में मामला दर्ज करके आरोपी पत्नी और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें