पूर्व में हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश एवं वर्तमान में त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल रक्कड़ स्कूल में छात्रों से रूबरू हुए। वह स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बतौर विशेष अतिथि पहुंचे थे।
इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश ने बच्चों से भविष्य में उनके लक्ष्य से संबंधित सवाल किए और बच्चों ने उनके जवाब दिए। इसके बाद न्यायाधीश संजय करोल ने स्थानीय पंजपीरी पहाड़ी पर स्थित
स्वस्थानी माता मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर रक्कड़ पंचायत के गांव बंडा (नारी) में स्थित अपनी कुलदेवी की पूजा की। इस मौके पर उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, अनुज शर्मा आदि उपस्थित रहे।