फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिला वॉलीबॉल टीम के लिए ट्रायल 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए 22 नवंबर को स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल में ट्रायल होंगे। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह और अतिरिक्त निदेशक ने इस संबंध में स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल के प्रभारी बलवंत झोहटा को चयन प्रक्रिया के बारे में निर्देश जारी किए हैं। बलवंत झोहटा ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आठवां संस्करण 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में आयोजित होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक महिला खिलाड़ी 22 नवंबर को सुबह 10:30 बजे खेल छात्रावास जुब्बल में ट्रायल में भाग ले सकती हैं। खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयनित टीम तेलंगाना में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें