फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रो-एचपीसीएल के लिए आज सोलन में होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शुमार प्रो एचपीसीएल सीजन-4 के लिए रविवार को सोलन में खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। इस बार प्रतियोगिता में खेलने को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। इसके लिए 10 राज्यों के 642 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य स्वपनिल शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से दुर्गा पब्लिक स्कूल, सोलन में खिलाड़ियों के लिए ट्रायल होंगे। पिछले सीजन में 567 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था। उन्होंने बताया कि इस सीजन में नया नियम लागू किया है। इसके तहत प्रत्येक टीम को हिमाचल प्रदेश से बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति दी है। इस कारण इस वर्ष देश के 10 राज्यों से खिलाड़ियों ने भागीदारी दर्ज करवाई है। इनमें हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्य शामिल हैं। ट्रायल के बाद 15 अप्रैल को शिमला में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके बाद मई में स्पर्धा शुरू होगी। प्रो एचपीसीएल सीजन 4 का आयोजन शिमला के मैहली के पास नवनिर्मित क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इसमें 14 लाख प्रथम पुरस्कार, 7 लाख द्वितीय पुरस्कार और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 2 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें