शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो संघ की ओर से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में 13 दिसंबर को जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल करवाए जाएंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे से जूनियर (बॉयज और गर्ल्स) की प्रतियोगिताएं होंगी। इससे पहले जिन खिलाड़ियों का चयन राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए किया था वह रद्द कर दिया है। भारतीय जूडो महासंघ ने जूनियर की उम्र अंडर-21 वर्ष की है जो अब 2005 की बजाय 2006 कर दी है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में होगी। ट्रायल में भाग लेने वालों को आधार कार्ड, दसवीं और आठवीं कक्षा का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता कोलकाता में 10 जनवरी 2026 से शुरू होगी। संवाद