फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल सफल, शिमला के आइसस्केटिंग रिंक में शुरू हुई स्केटिंग

Mon, 09 Dec 2019 12:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ जमने से स्केटर्स के चेहरे खिल गए हैं। करीब 15 दिन के प्रयास के बाद इसका ट्रायल किया गया। हालांकि अभी रिंक के एक धूप वाले हिस्से में बर्फ जमना बाकी है।  लेकिन आइस स्केटिंग क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने ट्रायल में स्केटिंग का मजा लिया। 

विज्ञापन

ट्रायल सुबह करीब आठ बजे हुआ। इसमें क्लब के सदस्यों ने जायजा लिया और स्केटिंग करने के सुरक्षा और व्यवस्था के बारे में जाना।  इन पदाधिकारियों ने रिंक मेट को आइस को पूरे मैदान में जमाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके लिए मैदान में पानी का स्प्रे किया गया।

आइस स्केटिंग क्लब के सचिव भुवनेश बांगा ने कहा कि पहला ट्रायल सफल रहा। स्केटिंग के सुबह के सत्र नियमित रूप से चालू कर दिए गए हैं। रिंक में आइस जमी रही तो इस बार स्केटिंग का दौर तीन माह से अधिक चलेगा। वहीं क्लब के सदस्य सुदीप महाजन ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे से सुबह दस बजे तक पर्यटकों के अलावा शहर के लोग भी स्केटिंग का मजा ले सकेंगे। 
विज्ञापन

 
स्कूलों में छुट्टियां होने पर बढ़ेगी रौनक
शिमला के स्कूलों में पढ़ने वाले स्केटर्स को रिंक में आइस जमने और स्केटिंग सेशन चलने का बेसब्री से इंतजार है। स्कूलों में वार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर तक समाप्त हो जाएंगी। छोटी कक्षाओं की परीक्षा पहले सप्ताह के अंत तक समाप्त होंगी। छुट्टियां शुरू होते ही रिंक में स्केटिंग के लिए नन्हें स्केटर्स की संख्या बढ़ जाएगी।

स्केटिंग क्लब की सदस्यता जारी
आइस स्केटिंग क्लब ने स्केटिंग सीजन के लिए सदस्यता जारी रखी है। क्लब के करीब साढ़े तीन सौ स्थायी सदस्य और लाइफ टाइम मेंबर हैं। इतने ही नए स्कूल और कॉलजों के छात्र अभिभावकों के साथ हर साल सदस्यता ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें