शिमला। शहर के न्यू शिमला क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए सिल्वर वुड पेड़ों की शाखाएं बिजली तारों पर झूल रही हैं। इससे हादसे का खतरा है।
पटयोग से लेकर न्यू शिमला वार्ड तक सड़क किनारे सिल्वर वुड के दर्जनों पेड़ हैं जिनकी शाखाएं बिजली तारों को छू चुकी हैं। न्यू शिमला की पार्षद निशा ठाकुर ने नगर निगम सदन में भी इस मामले को उठाया था। पार्षद का कहना है कि हर साल बर्फबारी के मौसम से पहले इन पेड़ों की शाखाएं काटी जाती थीं लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ। अब यह शाखाएं कई जगह बिजली तार पर झूल ररे हैं। बिजली बोर्ड से बात की है लेकिन इन्हें काटने के लिए वन विभाग की मंजूरी चाहिए। कहा कि नगर निगम इस मामले पर वन विभाग को निर्देश जारी करें। पार्षद ने लेन 15 में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने को लेकर भी निगम से मांग की है। निगम प्रशासन का कहना है कि एक हफ्ते के भीतर सभी बंद पड़ी नालियों को बहाल करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो