प्रार्थना सोसायटी ने तारादेवी में रोपे 500 पौधे
शिमला। प्रार्थना सोशल वेलफेयर सोसायटी ने तारादेवी मंदिर क्षेत्र में अभियान चलाकर पांच सौ पौधे रोपे। सोसायटी के अध्यक्ष धीरज कंवर ने बताया कि शहर को हराभरा बनाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान छोटा शिमला पार्षद विदुषी शर्मा, सचिव गौरव नंदा, कोषाध्यक्ष विपिन कौंडल, हिमेश शर्मा, धीरज शर्मा, सन्नी चौहान, राजेश भारद्वाज, अनुज नाग, विजेंद्र कटोच, मोहित शर्मा, नीरज शर्मा, भूपिंद्र भारद्वाज, अरुण शर्मा, करण, दिनेश शर्मा, वरुण शर्मा और अर्जुन मौजूद रहे।