शिमला। शिक्षा विभाग के एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत शहीद वेद प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बायचड़ी में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र बंसल और पंचायत उपप्रधान पूर्ण चंद ठाकुर ने पौधा लगाकर किया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बान, देवदार और शहतूत के पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। प्रधानाचार्य डॉ. बंसल ने पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान का संदेश दिया। संवाद