फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नाभा में एचटी लाइन पर गिरा पेड़, दोपहर तक गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर के नाभा वार्ड में रविवार सुबह एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। तार टूटने से दोपहर तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय एचटी लाइन पर अचानक सूखा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही वन विभाग ने पेड़ कटान का कार्य शुरू किया। क्षेत्र में दोपहर बाद बिजली बहाल हुई। नाभा वार्ड पार्षद सिमी नंदा ने बताया कि सुबह के समय बिजली की एचटी लाइन पर सूखा पेड़ गिर गया था। यह पेड़ लोक निर्माण विभाग की जमीन पर था। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने सूचना मिलने पर सुबह से ही बिजली बहाल करने का कार्य जारी रखा। दोपहर के समय बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें