देर रात आए तूफान से सोलन रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर पेड़ गिर गया। सुबह पहली रेल करीब पौना घंटा तक बड़ोग में रुकी रही। देर रात से बाधित ट्रैक को सुबह तक बहाल नहीं किया गया। यात्रियों को बड़ोग के पास ट्रैक क्लीयर होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक को बहाल किया।
सुबह करीब सवा छह बजे रेल बडोग से रवाना होती है। ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण कालका से शिमला की तरफ आ रही अप-मिक्स ट्रेन को बड़ोग स्टेशन पर रोकना पड़ा। ट्रेन करीब पौना घंटा तक ट्रेन रुकी रही। देर रात हुई बारिश और तेज अंाधी के कारण सोलन के रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इसकी सूचना बड़ोग स्टेशन को दी गई।
बड़ोग रेलवे स्टेशन के स्टेशन के अधीक्षक पीके दत्ता ने बताया कि शुक्रवार को रात के समय हुई तेज बारिश और तूफान के कारण सोलन के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गया। कालका से आ रही ट्रेन को रोका गया। ट्रैक बहाल होने के बाद 7:42 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया।