फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 लाख से बढ़कर चार लाख हुआ मंत्री-विधायकों का यात्रा भत्ता, सिंघा ने जताया विरोध

Sat, 31 Aug 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी ग्यारहवें दिन शनिवार को हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मंत्रियों-विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने के तीनों विधेयक पारित हो गए। आधे घंटे की चर्चा के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष ने हां में हां मिलाई और इससे संबंधित बिल सदन में पारित हो गए।

विज्ञापन


इसी के साथ मंत्रियों-विधायकों के निशुल्क यात्रा भत्ते में 60 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई। यात्रा भत्ते के बिल पारण की कार्यवाही के दौरान इन विधेयकों का समर्थन करती कांग्रेस तो भाजपा से भी एक कदम आगे निकल गई। कांग्रेस ने यात्रा भत्ते के अलावा मुख्य सचिव के बराबर वेतन बढ़ाने की मांग तक कर डाली। सदन के भीतर अकेले माकपा विधायक राकेश सिंघा ही इन बिलों के पारण का विरोध करते रहे। 

शनिवार को प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों का यात्रा भत्ता बढ़ाने से संबंधित विधेयकों को पारित करने का प्रस्ताव किया। चर्चा में भाग लेते हुए नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नयना देवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर और शिलाई के कांग्रेस विधायक हर्षवर्द्धन चौहान ने इस विधेयक का समर्थन किया।
विज्ञापन


हालांकि माकपा विधायक राकेश सिंघा भत्ता बढ़ाने का विरोध करते रहे और दोहराते रहे कि इससे जनता में सही संदेश नहीं जाएगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन कांग्रेस विधायकों के समर्थन के बाद सदन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के भत्ते और पेंशन) संशोधन विधेयक 2019, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वेतन (संशोधन) विधेयक 2019 और मंत्रियों के वेतन और भत्ता (हिमाचल प्रदेश) संशोधन विधेयक 2019 पारित हो गए।

विज्ञापन

परिवार के साथ साल में कर पाएंगे चार लाख रुपये तक की निशुल्क यात्रा

- फोटो : अमर उजाला
इन बिलों के पारण के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रियों और विधायकों का सालाना निशुल्क यात्रा भत्ता ढाई लाख से बढ़ाकर चार लाख रुपये हो जाएगा। यह यात्रा परिवार सहित हवाई मार्ग, रेल मार्ग और टैक्सी से किसी भी रूप में की जा सकेगी। अब पूर्व विधानसभा सदस्यों का निशुल्क यात्रा भत्ता 1.25 लाख की जगह दो लाख रुपये होगा।  

बरागटा बिल पर बोलने उठे तो मंत्री महेंद्र ने हाथ जोड़कर बैठा दिया 
जुब्बल-कोटखाई के भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा बिल पर बोलने के लिए उठे तो बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने उन्हें हाथ जोड़कर बैठा दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें