हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवा कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर की बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में बुधवार को आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों को एक बार फिर दोहराया गया। जिला अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि बैठक में पेंशन की समस्या के स्थायी समाधान करने, संशोधित एरियर के डीए का भुगतान करने की मांगों को दोहराया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से सेवानिवृत कर्मचारियों ने मुलाकात की थी लेकिन अभी तक उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है।