फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उमा आजाद की जमानत पर फैसला आठ तक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भंग कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पेपर लीक मामले की मुख्य आरोपी उमा आजाद की जमानत पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। आठ फरवरी को अदालत में इस मामले में फिर सुनवाई होगी। 23 दिसंबर 2022 को सामने आए भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पोस्ट कोड 970 के तहत हुई जेई सिविल की परीक्षा में आरोपी वरिष्ठ सहायक उमा आजाद की जमानत याचिका को लेकर मंगलवार को हमीरपुर अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन


कोर्ट ने जमानत के फैसले को फिलहाल सुरक्षित रखा है। आठ फरवरी को दोबारा उमा की जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी। जेई सिविल परीक्षा पेपर लीक मामले में 17 जून 2023 को जांच एजेंसी विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें उमा आजाद सहित भंग आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर, आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार, अभ्यर्थी मुकेश और एजेंट रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेई सिविल की यह भर्ती परीक्षा 11 पदों के लिए हुई थी। गिरफ्तार पांच आरोपियों में से चार को तो जमानत पर रिहा किया जा चुका है लेकिन मुख्यारोपी होने के कारण उमा आजाद को जमानत नहीं मिल पाई है। उसने जमानत के लिए याचिका लगाई है। इसे लेकर मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई थी। उमा आजाद न्यायिक हिरासत में चल रही है। 8 फरवरी को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणु शर्मा ने कहा कि आठ फरवरी को इस मामले में फिर अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें