फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: परिवहन पेंशनरों ने देय भत्तों को देने की उठाई मांग

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में मौजूद सदस्य। संवा
विज्ञापन
बिलासपुर में हुई परिवहन पेंशनरों की बैठक
विज्ञापन


बोले, पेंशनरों की एकजुटता से लेंगे सारे हक
संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच बिलासपुर की बैठक एपीएमसी के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमलाल ठाकुर ने की। मंच ने प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन से पेंशनरों के लंबित देय भत्तों का भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई।
संगठन का कहना है कि 15 अक्तूबर को शिमला और उसके बाद संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 17 अक्तूबर को जिला स्तर पर किए धरने-प्रदर्शन के दबाव में सरकार को पेंशनरों के हित में फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। संगठन ने उम्मीद जताई कि उनकी अन्य मांगें भी जल्द पूरी होंगी।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि पेंशनरों का संघर्ष रंग ला रहा है। 15 अक्तूबर को एचआरटीसी के पेंशनरों ने शिमला में धरना-प्रदर्शन किया था। उसके बाद संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 17 अक्तूबर को मांगों को लेकर बिलासपुर में जिला स्तर के विरोध-प्रदर्शन में 18 संगठनों ने भाग लिया। इससे सरकार को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि इसी एकजुटता के दम पर वे अपने सारे हक लेकर रहेंगे। बेहतर होगा कि सरकार और निगम प्रबंधन उन्हें फिर से आंदोलन के लिए मजबूर करने के बजाय सभी लंबित देय भत्तों का भुगतान जल्द करे। इस मौके पर संघर्ष समिति के जिला संयोजक चेतराम वर्मा, मंच के जिला महासचिव किशोरी लाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम राणा और प्रेस सचिव मोहम्मद अमीन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें