फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने मनाली-दिल्ली बस को दिखाई हरी झंडी, बोले- देंगे हर सुविधा

Mon, 28 May 2018 09:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी में कार्यरत चालकों-परिचालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। रविवार को उन्होंने कुल्लू बस स्टैंड में मनाली-दिल्ली एसी डीलक्स बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


चालकों-परिचालकों के साथ बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि 1325 परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद एचआरटीसी में 350 चालकों की भर्ती भी जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। मनाली से दिल्ली के लिए आरंभ की गई नई एसी डीलक्स बस में 45 पुश बैक सीटें हैं।

यह रात को 8:30 बजे मनाली से चलेगी और सुबह दस बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यह रात को 9:25 बजे चलेगी तथा सुबह 11:20 बजे मनाली पहुंचेगी। इसका किराया 1126 रुपये होगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि चालक-परिचालकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक को चालकों-परिचालकों के ठहरने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालकों-परिचालकों की सभी समस्याओं को के निवारण के लिए हरसंभव कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आरटीओ डा. सुरेश जसवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र नारंग, वन विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

निजी बस ऑपरेटर नियमित बसें चलाएं- गोविंद सिंह ने आरटीओ को निर्देश दिए कि जिन निजी बस ऑपरेटरों ने लेफ्ट बैंक रूट पर परमिट लिए हैं, उन ऑपरेटरों से नियमित रूप से बस सेवाएं आरंभ करवाएं। यदि कोई बस ऑपरेटर निर्धारित रूट पर सेवाएं आरंभ नहीं कर रहा है तो उसके चालान के साथ-साथ परमिट भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें