फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू हादसे के बाद हरकत में आई सरकार, आज से सड़क पर उतरेगा परिवहन महकमा

Sat, 22 Jun 2019 10:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू बस हादसे को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग शनिवार से महाअभियान चलाने जा रहा है। परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने सभी आलाधिकारियों को सड़क पर उतरकर परिवहन व्यवस्था जांचने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


शनिवार से ही सभी आरटीओ, एआरटीओ को फील्ड में उतरकर वाहनों की चेकिंग करने को कहा गया है। ये अधिकारी देखेंगे कि कहीं बसों और दूसरी गाड़ियों में ओवरलोडिंग तो नहीं हो रही। वाहनों की फिटनेस भी चेक की जाएगी।

इसके अलावा सभी गाड़ियों और चालकों के लाइसेंस, इंश्योरेंस समेत सभी दस्तावेज भी चेक किए जाएंगे। इस चेकिंग के दौरान यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो अधिकारियों को मौके पर ही ऐसे वाहनों को सीज करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कुल्लू हादसे के बाद सरकार ने सड़क हादसे रोकने के लिए फिलहाल गंभीरता तो दिखाई है। लेकिन देखना होगा कि अगले कितने दिन तक अधिकारी इन आदेशों को लागू कर पाते हैं। कुल्लू बस हादसे में 44 लोगों की जान चली गई थी।

बस ओवरलोड थी जिससे मरने वालों का आंकड़ा इतना बढ़ गया। प्रदेश की सड़कों पर आए दिन बसों में ओवरलोडिंग होती है, लेकिन परिवहन महकमा कोई कार्रवाई नहीं करता। हर बार हादसों के बाद ही सरकार और विभाग जागते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें