फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी, जानें किसे कहां तैनात किया

Wed, 28 Jan 2026 02:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

सरकार ने एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। सरकार ने पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी रमन घरसंगी को अतिरिक्त निदेशक पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अपराजिता चंदेल असिस्टेंट कमिश्नर टू डिप्टी कमिश्नर की छुट्टी की अवधि के दौरान एडीसी चंबा के पद का प्रभार भी संभालेंगे। विकास जमवाल को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कांगड़ा लगाया गया है। संयुक्त निदेशक मेडिकल काॅलेज चंबा केशव राम को आगामी पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टिंग का इंतजार कर रहे रमेश कुमार को संयुक्त आयुक्त एमसी पालमपुर लगाया है। एसी टू डीसी किन्नाैर ओम प्रकाश यादव को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर नियुक्त किया गया है। एमसी आयुक्त पालमपुर आईएएस अधिकारी नेत्रा मेती इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। कल्याणी गुप्ता को एसपीवी शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड में जनरल मैनेजर (प्रशासन-प्रोजेक्ट) के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें