फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार, हिमाचल एक्सप्रेस छह और जन शताब्दी तीन घंटे लेट

Sat, 10 Dec 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर भारत में धुंध और कोहरे की चादर ने हिमाचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। शुक्रवार को देहरादून, बरेली से ऊना आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देरी से पहुंची। देहरादून, दिल्ली से ऊना आने वाली जन शताब्दी तीन घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में घने कोहरे और धुंध से यह समस्या पेश आई है। 
विज्ञापन


वीरवार रात को ऊना पहुंचने वाली जन शताब्दी लगभग तीन घंटे लेट पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को न तो बस और न ही ऑटो सुविधा मिल सकी। कई यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। 

सुबह लगभग आठ बजे पहुंचने वाली रेलगाड़ी लगभग पौने तीन बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि देहरादून से नई दिल्ली होते हुए ऊना पहुंचने वाली जन शताब्दी ट्रेन वीरवार रात करीब साढ़े तीन घंटे देरी से ऊना पहुंची। 
विज्ञापन


इसका ऊना पहुंचने का समय रात दस बजे का है। बरेली से चल कर दिल्ली होते हुए ऊना और अंब अंदौरा पहुंचने वाली हिमाचल एक्सप्रेस शुक्रवार को साढ़े छह घंटे लेट रही है। ट्रेन का ऊना पहुंचने का समय सुबह 7 बज कर 50 मिनट का है। लेकिन ट्रेन ऊना में बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें