फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रेलवे स्टेशन शिमला में 13 दिन बाद पहुंचीं ट्रेनें

Fri, 13 Jun 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फिर से रौनक लौट आई। शिमला रेलवे स्टेशन पर 13 दिन के बाद पांच ट्रेनें पैक होकर पहुंचीं। इन ट्रेनों में करीब 2000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
तेरह दिन बाद शिमला रेलवे स्टेशन पंहुची ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फिर से रौनक लौट आई। शिमला रेलवे स्टेशन पर 13 दिन के बाद पांच ट्रेनें पैक होकर पहुंचीं। इन ट्रेनों में करीब 2000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इन ट्रेनों में अधिकांश पर्यटक दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से आए हैं।
विज्ञापन


शहर के समरहिल के पास प्राकृतिक आपदा के चलते क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य के कारण 13 दिन से कालका से आने वाली ट्रेनें तारादेवी स्टेशन तक ही आ रही थीं। पुल का निर्माण कार्य वीरवार को पूरा हो गया और इसके बाद इंजन चलाने का ट्रायल भी कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार से सभी ट्रेनें शिमला रेलवे स्टेशन तक चलना शुरू हो गईं। गर्मियों की छुट्टियों के चलते बाहरी राज्यों के भारी संख्या में सैलानी सुबह 8:40 बजे शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। ऐसे में मेल एक्सप्रेस, शिवालिक, मेल एक्सप्रेस, विस्ताडोम और शिवालिक क्वीन पूरी तरह से भरकर आईं।

शिमला पहुंचे दिल्ली के संदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शिमला आए हैं। इस यात्रा का अनुभव शानदार रहा। पंजाब के हरमिंद्र और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ते हैं, गर्मियों की छुट्टियां होने पर दोस्तों संग यहां आए हैं। पहाड़ियों के बीच से गुजरती ट्रेन और हर मोड़ पर दिखते प्राकृतिक नजारे ने उनकी यात्रा को यादगार बनाया है। शिमला-कालका रेल मार्ग न केवल एक पर्यटन आकर्षण है, बल्कि यह हेरिटेज रेल रूट भी है। इसके दोबारा सक्रिय होने से न केवल पर्यटकों को राहत मिली है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। शिमला स्टेशन तक ट्रेनें चलने से शिमला के स्थानीय व्यवसायियों में भी खुशी है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी सेवाओं और स्थानीय दुकानों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रबंधन पूरी तरह सतर्क
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद है। स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए पहले से तैयारियां पूरी कर ली थीं। सफाई, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा। रेलवे पुलिस कर्मी भी मौके पर मुस्तैद नजर आए। इसके अलावा पटरियों पर जो भी पर्यटक चल रहे थे उन्हें भी यहां न चलने की हिदायत दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें