शिमला। वन वृत्त के तहत ग्रामीण एवं शहरी वन मंडलों का वन मित्र प्रशिक्षण वीरवार को शुरू हो गया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) समीर रस्तोगी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण न केवल पर्यावरण की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह स्थानीय लोगों की आजीविका से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है। उन्होंने वन मित्रों से आह्वान किया कि वह स्थानीय स्तर पर लोगों को वनों के प्रति जागरूक करें और पौधरोपण, आग से बचाव और वन्य जीव संरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। संवाद